रविवार, 9 जनवरी, 2022
आज का राशिफल
मेष | Aries
नेगेटिव-किसी मित्र की वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं।हालांकि जल्दी ही सच्चाई का खुलासा भी हो जाएगा।
पॉजिटिव- अनुभवी तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर मिलेगा।
वृष | Taurus
नेगेटिव- अपना नुकसान करने की बजाय स्वभाव में कुछ स्वार्थी पर लाना भी जरूरी है।
पॉजिटिव- किसी अन्य व्यक्ति के परामर्श और योगदान से आपको कोई खास निर्णय लेने में आसानी होगी।
मिथुन | Gemini
नेगेटिव- किसी की नकारात्मक बात पर आवेश में आने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले।
पॉजिटिव- घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में भी आपका योगदान रहेगा।
कर्क | Cancer
नेगेटिव- महत्वपूर्ण चीजों की संभाल स्वयं करें, किसी अन्य पर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है।
पॉजिटिव- आपकी लगन और हिम्मत से किए गए काम का उचित परिणाम मिलने वाला है।
सिंह | Leo
नेगेटिव-वक्त के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
पॉजिटिव- अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा किसी कार्य के उत्तम परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
कन्या | Virgo
नेगेटिव- निवेश संबंधी गतिविधियों पर जल्दबाजी ना करें।
पॉजिटिव-अपने भावी लक्ष्य के प्रति मेहनत और सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी।
तुला | Libra
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। ना ही ज्यादा मेलजोल रखें।
पॉजिटिव-आज अचानक ही कोई असंभव कार्य बन सकता है। आध्यात्मिक कामों में भी आपका रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक | Scorpio
नेगेटिव- लापरवाही और जल्दबाजी में किए गए कार्यों के प्रतिकूल परिणाम मिलेंगे।
पॉजिटिव- घर के रखरखाव और देखभाल संबंधी कामों में उचित समय व्यतीत होगा।
धनु | Sagittarius
नेगेटिव- भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं।
पॉजिटिव-फोन या ईमेल द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
मकर | Capricorn
नेगेटिव- किसी पारिवारिक समस्या को लेकर भाई बहनों के बीच कुछ मतभेद उठ सकते है।
पॉजिटिव-राजनैतिक और सामाजिक संपर्कों द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगा।
कुंभ | Aquarius
नेगेटिव- अस्त-व्यस्त कामों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत रहेगी।
पॉजिटिव-घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। कई समस्याओं का समाधान मिलेगा।
मीन | Pisces
नेगेटिव- किसी दुखद घटना के होने से भावनात्मक रूप से अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे।
पॉजिटिव- किसी सेवा संबंधित संस्था के कार्यों में सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा।
सोमवार, 10 जनवरी 2022
राशिफल
साल के पहले सप्ताह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर