नेगेटिव- रिश्तेदारों के आगमन से कुछ काम रुक सकते हैं साथ ही अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है।पॉजिटिव- लाभदायक संपर्क स्थापित होंगे। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल होगी।
वृष | Taurus
नेगेटिव-किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती हैपॉजिटिव- आपकी व्यवहार कुशलता और योग्यता द्वारा पारिवारिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी।
मिथुन | Gemini
नेगेटिव- किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े वरना कोई कार्यवाही हो सकती हैं।पॉजिटिव- सिर्फ दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा।
कर्क | Cancer
नेगेटिव- निर्णय लेने में कोई परेशानी हो तो घर के सदस्यों की सलाह आप के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।पॉजिटिव- घर में अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
सिंह | Leo
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने से आपके अपने काम अटक भी सकते हैं।पॉजिटिव- दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
कन्या | Virgo
नेगेटिव- परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव होने जैसी स्थिति पर विचार विमर्श होगा।पॉजिटिव- नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
तुला | Libra
नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पुनर्विचार अवश्य करें। पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी।
वृश्चिक | Scorpio
नेगेटिव- संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे।पॉजिटिव-सामाजिक क्षेत्र में आप के संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ट होंगे।
धनु | Sagittarius
नेगेटिव- वाहन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्यवाही आज स्थगित ही रखें।पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा।
मकर | Capricorn
नेगेटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें।पॉजिटिव- राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
कुंभ | Aquarius
नेगेटिव- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।पॉजिटिव- आप अपनी कार्यप्रणाली और दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
मीन | Pisces
नेगेटिव- सामाजिक तथा पारिवारिक किसी भी तरह के मामले में कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं।पॉजिटिव- अचानक ही किसी महत्वपूर्ण कार्य के बन जाने से अत्यधिक प्रसन्नता मिलेगी।