मेष | Aries
नेगेटिव- किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अनहोनी होने से मन व्यथित रहेगा।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है।प्रियजनों के साथ मिल बैठकर विचारों का आदान-प्रदान होगा।
वृष | Taurus
नेगेटिव- किसी की भी योजना पर अमल करने से पहले उस पर उचित सोच विचार अवश्य कर लें
पॉजिटिव- इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
मिथुन | Gemini
नेगेटिव- बिना मतलब किसी से भी ना उलझे। तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें।
पॉजिटिव- भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। आपसी संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
कर्क | Cancer
नेगेटिव- आपका लापरवाह तथा क्रोध पूर्ण रवैया आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है। अपनी इन कमियों मैं सुधार लाएं।
पॉजिटिव- आज कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है। सफलता जरूर मिलेगी।
सिंह | Leo
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी कोई भी गतिविधि अथवा योजना सार्वजनिक ना हो।
पॉजिटिव- किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती हैं ।
कन्या | Virgo
नेगेटिव- रूपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। और कहीं भी निवेश ना करें।
पॉजिटिव- विद्यार्थियों की भी अपनी स्टडी से संबंधित कोई समस्या हल हो जाएंगी।
तुला | Libra
नेगेटिव- घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है।
वृश्चिक | Scorpio
नेगेटिव- कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग से ले। भावुकता आपके लिए नुकसान दायक रहेगी।
पॉजिटिव- काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
धनु | Sagittarius
नेगेटिव- अफवाहों की चिंता ना करते हुए अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।
पॉजिटिव- आज काम की अधिकता रहेगी, परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे।
मकर | Capricorn
नेगेटिव- अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो मामला और उलझ सकता है।
पॉजिटिव- कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे।
कुंभ | Aquarius
नेगेटिव- कभी-कभी आप अपनी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं।
पॉजिटिव- संतान पक्ष की शिक्षा अथवा पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी।
मीन | Pisces
नेगेटिव- दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें।
पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली को सलीकेदार और व्यवस्थित बनाने से आप जल्दी ही अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
साल के पहले सप्ताह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर