मेष | Aries
नेगेटिव- आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ करना नुकसान देगा।
पॉजिटिव- आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी हो सकता है।
वृष | Taurus
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु साथ ही आय के साधन भी बने रहेंगे।
पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने से आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
मिथुन | Gemini
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की वजह से घर का बजट बिगड़ भी सकता है।
पॉजिटिव- अपना पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रखे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
कर्क | Cancer
नेगेटिव- अनुभवी तथा बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें।
पॉजिटिव- आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और फायदेमंद कॉन्टेक्ट बनेंगे।
सिंह | Leo
नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। कोई नाकामयाबी मिलने पर तनाव और घबराहट हावी ना होने दें।
पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बेहतरीन होंगी।
कन्या | Virgo
नेगेटिव- भाइयों के साथ चल रहे विवादों को तुलना देकर सुलझाने का प्रयास करें।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। रुके हुए काम सरलता से पूरे होते जाएंगे।
तुला | Libra
नेगेटिव- बिना मतलब किसी से भी ना उलझे। कोई भी कार्य को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य ले।
पॉजिटिव- किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उचित प्लानिंग कर लेने से आसानी होगी।
वृश्चिक | Scorpio
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं।
पॉजिटिव- आप अपने आप को मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।
धनु | Sagittarius
नेगेटिव- ध्यान रखें कि भाग्य को मजबूत करने के कर्म प्रधान भी होना पड़ेगा।
पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। ऐसा करना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा।
मकर | Capricorn
नेगेटिव- इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी, परंतु तनाव लेना ही इसका हल नहीं है।
पॉजिटिव- कोई पारिवारिक मसला भी हल हो सकता है। फाइनेंस संबंधी कोई कार्य आज संपन्न हो सकता है।
कुंभ | Aquarius
नेगेटिव- जोखिम पूर्ण कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें।
पॉजिटिव- आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी किसी भी परेशानी का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।
मीन | Pisces
नेगेटिव- घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
पॉजिटिव- कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
राशिफल
बुधवार, 12 जनवरी 2022
साल के पहले सप्ताह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर