आज का राशिफल
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022
मेष | Aries
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों को लेकर कुछ गड़बड़ी हो सकती है।
पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी, परंतु की गई मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
वृष | Taurus
नेगेटिव- यह समय बहुत ही सावधान और सचेत रहने का है। अनावश्यक यात्रा को करने से परहेज करें।
पॉजिटिव- युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन | Gemini
नेगेटिव- गुस्से और ईगो जैसी गतिविधियों को अपने जीवन में स्थान ना दें।
पॉजिटिव- टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
कर्क | Cancer
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है।
पॉजिटिव- परिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेगी।
सिंह | Leo
नेगेटिव- रिश्तेदारों तथा संबंधियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
पॉजिटिव- आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आमदनी के सोर्स बढ़ेंगे।
कन्या | Virgo
नेगेटिव- भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें।
पॉजिटिव- आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा कोई समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।
तुला | Libra
नेगेटिव- किसी भी तरह की समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
पॉजिटिव- इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। और सफलता भी मिलेगी।
वृश्चिक | Scorpio
नेगेटिव- निवेश संबंधी कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना करें।
पॉजिटिव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग आदि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
धनु | Sagittarius
नेगेटिव- सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। कुछ समय से चल रहा मन में कोई द्वंद समाप्त होगा।
मकर | Capricorn
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
पॉजिटिव- इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी निकालें।
कुंभ | Aquarius
नेगेटिव- व्यवसायिक तनाव की वजह से भी घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा।
पॉजिटिव- सामाजिक सक्रियता बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण अभिलाषा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन | Pisces
नेगेटिव- किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखल अंदाजी करना आप की मानहानि का कारण भी बन सकता है।
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी खास कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे।
राशिफल
शनिवार, 8 जनवरी 2022
साल के पहले सप्ताह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर